home page

जौनपुर में आपसी विवाद में युवक की पीट-पीट का हत्या , तीन गिरफ्तार

 | 
जौनपुर में आपसी विवाद में युवक की पीट-पीट का हत्या , तीन गिरफ्तार


जौनपुर में आपसी विवाद में युवक की पीट-पीट का हत्या , तीन गिरफ्तार


जौनपुर, 22 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में सोमवार दोपहर गाड़ी बनवाने के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक की पहचान बदलापुर क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी सुमित कुमार सिंह(20) के रूप में हुई है। इस प्रकरण में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया सुमित अपने साथियों के साथ बाइक बनवाने के लिए मई बाजार आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका स्थानीय युवकों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान बांस-बल्ली से किए गए हमले में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी बदलापुर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के पिता नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सुमित उनके दो पुत्रों में सबसे छोटा था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव