home page

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार

 | 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार


मीरजापुर, 29 मार्च (हि.स.)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले एक आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष भारत सुमन के नेतृत्व में एसआई शिवाकांत पांडेय, हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव व अशोक बिंद की टीम ने नैड़ी कठारी गांव के पास से लालगंज क्षेत्र निवासी आरोपित मनीष को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता ने 25 मार्च को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पहले ही किशोरी को बरामद कर लिया था। नाबालिग किशोरी के अपहरण के आरोपित को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा