home page

हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

 | 
हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया


मीरजापुर, 13 नवंबर (हि.स.)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर को सेमरी निवासी राजकुमार ने अपने पिता की हत्या के संबंध में नामजद आरोपित के खिलाफ विंध्याचल थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा और चंद्रभान सिंह की टीम ने शुक्रवार काे एक सूचना पर विंध्याचल थाना क्षेत्र से आरोपित आर्यमान उर्फ अवधनारायण उर्फ बालकदास पुत्र केवला प्रसाद निवासी दुबहा, थाना जिगना को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा