home page

पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, आरोपित हिरासत में

 | 
पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, आरोपित हिरासत में


शाहजहांपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र में मंगलवार को घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने बताया कि निगोही थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में शिवम का अपनी पत्नी रेशमा (22) से मनमुटाव चल रहा था। मंगलवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान शिवम ने घर के अंदर अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। परिवार से पता चला है कि शिवम ने तीन साल पहले चाैढ़ेरा-चाैढ़ेरी निवासी रेशमा से प्रेम विवाह किया था । किसी बात काे लेकर दाेनाें में अनबन चल रही थी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा