home page

बिजनाैर : पानी की टंकी पर तैनात चौकीदार का शव मिला, हत्या की आशंका

 | 
बिजनाैर : पानी की टंकी पर तैनात चौकीदार का शव मिला, हत्या की आशंका


बिजनौर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में चांदपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हबीब सराय शेख स्याऊ में मंगलवार सुबह चाैकीदार का शव मिला है। वह पानी की टंकी पर तैनात था। परिवार के लाेगाें ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम हबीब सराय शेख स्याऊ निवासी शमशेर अली (65) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब तीन वर्षों से पानी की टंकी पर चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। वह एलएंडटी कंपनी से जुड़े हुए थे और कंपनी के माध्यम से उन्हें लगभग 7,300 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। मंगलवार सुबह जब मृतक के पुत्र ने टंकी पर पहुंचकर अपने पिता का शव देखा तो पुलिस काे सूचित करते हुए परिवार काे घटना के बारे में जानकारी दी। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।

कोतवाल ने बताया कि चाैकीदार शमशेर अली की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनकी हत्या की गई है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र