home page

हत्या के मामले में वांछित गिरफ्तार, लार पुलिस को मिली सफलता

 | 
हत्या के मामले में वांछित गिरफ्तार, लार पुलिस को मिली सफलता


देवरिया, 11 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में लार थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को चनुकी मोड़ के पास से दबोचकर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान दीपक यादव उर्फ सोकन पुत्र श्रीराम यादव निवासी नैनी डैनी, थाना लार, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। वह थाना लार में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को उसकी तलाश थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चनुकी मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लार लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ और अन्य विधिक कार्रवाई पूरी की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक