home page

देवरिया: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित गिरफ्तार

 | 
देवरिया: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित गिरफ्तार


देवरिया, 29 मार्च (हि.स.)। रुद्रपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि रुद्रपुर पुलिस टीम ने ग्राम फतेहपुर रामनगर टोला स्थित शिव मंदिर के पास से अभियुक्त हरिओम यादव उर्फ बिट्टू उर्फ राका को गिरफ्तार किया।

यह मामला 26 फरवरी 2026 का है, वादी विकास तिवारी अपने साथियों के साथ कार से जा रहे थे। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने काशीपुर मोड़ के पास उनकी गाड़ी घेरकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। इस घटना के संबंध में थाना रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।

इस मामले में पूर्व में तीन अन्य अभियुक्तों और दो बाल अपचारियों को 3 मार्च को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मुख्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक