मीरजापुर में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
मीरजापुर, 08 सितंबर (हि.स.)। जिले की लालगंज पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपित पंकज कुमार तिवारी उर्फ लल्लू गुरु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपित पंकज कुमार तिवारी उर्फ लल्लू मूलरूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पटेहरा गांव का रहने वाला है। वह लालगंज थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय के साथ लालगंज थाने की पुलिस टीम शामिल रही।
--------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

