वाराणसी : पारिवारिक विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर भाभी की हत्या, देवर गिरफ्तार
वाराणसी, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत एक गांव में शनिवार को एक देवर ने घरेलू विवाद में अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद खुद हमलावर ने अपने भाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया।
लच्छापुर गांव निवासी पूनम पटेल (32) पत्नी सुजीत पटेल आज पूर्वांह लगभग 11 बजे अपने घर के बाहर धूप में चारपाई पर गेहूं फैला रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने देवर अजीत पटेल से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आक्रोशित देवर अजीत ने घर में रखी कुल्हाड़ी से भाभी पूनम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ीं और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना देवर ने रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी भाई सुजीत और थाना पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव और थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने मौक़े पर मौजूद लोगों और परिजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसीपी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि
मृतक महिला पूनम के पांच साल का बेटा हर्षवर्धन है, जो स्कूल से लौटकर घर पहुंचा तो माँ का शव देख बिलखने लगा। जबकि घटना के समय मृतक महिला पूनम के सास-ससुर खेत में काम करने गए थे। आरोपित को पकड़ते हुए से घटना में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

