home page

वाराणसी के यूपी काॅलेज में छात्र को मारी गोली,हालत गंभीर

 | 
वाराणसी के यूपी काॅलेज में छात्र को मारी गोली,हालत गंभीर


वाराणसी,20 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के भोजुबीर स्थित उदय प्रताप महाविद्यालय (यूपी काॅलेज) में शुक्रवार को बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र को कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के बरामदे में गोली मार कर हमलावर छात्र पिस्टल फेंक कर भाग निकले। छात्र को गंभीर हालत में बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

सूचना पाकर मौके पर शिवुपर पुलिस के साथ पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अफसर भी पहुंच गए। घटना को लेकर छात्रों में आक्रोश देख परिसर में फोर्स तैनात कर दी गई है। घायल छात्र की पहचान कपसेठी निवासी सूर्य प्रताप सिंह (23) के रूप में हुई है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिवहरि मीणा ने बताया कि छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। बेहतर डाॅक्टराें के टीम की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

छात्राें से पता चला है कि हमला करने वाला आराेपित छात्र शिवपुर चांदमारी निवासी मंजीत चौहान है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित पुलिस की कई टीम दबिश दे रही है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी