उन्नाव में घरेलू विवाद में रिक्शा चालक की हत्या, आरोपित रिश्तेदार हिरासत में
उन्नाव, 18 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार काे घरेलू विवाद में एक रिक्शा चालक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा है। मृतक रिक्शा चालक का कार्य करता था। पुलिस ने आराेपित रिश्तेदार काे हिरासत में लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की डूडा कॉलोनी के ब्लॉक 5 के कमरा नम्बर 12 में रहने वाले बैट्री रिक्शा चालक दीप नारायण पांडेय 42 वर्ष पुत्र ओम नारायण का अपने रिश्तेदारी में कल विवाद हो गया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दीप नारायण का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मृतक के घर के बाहर भाटी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 42 वर्षीय दीप नारायण पुत्र ओम नारायण पांडे निवासी 5/12 डूडा कालोनी के रूप में हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दीप नारायण का परिवार में घरेलू विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के बाद उनके 27 वर्षीय भांजे उमंग त्रिपाठी निवासी 6/12 डूडा कालोनी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दीप नारायण की मौत हो गई।
सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि शव की सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपित उमंग त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / अरुण कुमार दीक्षित

