home page

विदेश में नौकरी का झांसा देकर दो युवकों से दो लाख की ठगी

 | 
विदेश में नौकरी का झांसा देकर दो युवकों से दो लाख की ठगी


फतेहपुर, 10 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की मांग की है।

थाना प्रभारी श्याम सुंदर गिरी ने बताया कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार और उमेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खखरेरू कस्बे के एक व्यक्ति ने उन्हें विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। दुबई पहुंचने पर वादे के मुताबिक काम नहीं मिलने से दोनों परेशान हो गए और वापस भारत लौट आए। इसके बाद आरोपी एजेंट फरार हो गया और उसका मोबाइल भी बंद है। पीड़िताें ने एजेंट के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार