home page

मीरजापुर : 25 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
मीरजापुर : 25 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


- एसओजी और जिगना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त बाइक सीज

मीरजापुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले की एसओजी और जिगना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को पाली बॉर्डर के पास से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक किलो 38 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है। आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन भी मिले हैं।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा गांव निवासी शनि कुमार और बरकछा मंधातापुर निवासी सुभाष कुमार के रूप में हुई है। दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज की कार्रवाई की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा