पुलिस ने की दो गैंगस्टरों की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
फिरोजाबाद, 05 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिराेजाबाद जिले में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत परीक्षा में साल्वरो को बैठाने वाले दो अभियुक्तों की एक करोड़ से अधिक की अवैध अचल सम्पत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की है।
शिकोहाबाद सीओ शेखर सेंगर ने बताया कि जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत आदतन एवं संगठित होकर गम्भीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी के क्रम में थाना प्रभारी मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत राजस्व टीम के साथ अभियुक्त जाफराबाद निवासी रजनेश की 50 लाख 78 हजार 552 रूपये एवं अभियुक्त गिरजेश की 51 लाख 22 हजार 778 रूपये की अचल संपत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही है।
अभियुक्तों ने यह संपत्ति प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बिठाकर अवैध तरीके से अर्जित की थी।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

