जंगल से 12 गोवंश बरामद, दो गो-तस्कर गिरफ्तार
| May 5, 2026, 18:04 IST
मीरजापुर, 05 मई (हि.स.)। मड़िहान थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए जंगल के रास्ते वध के लिए ले जाए जा रहे 12 गोवंश को बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिस पर गोरथरा जंगल के पास घेराबंदी कर ललित गौड़ और सूरज गौड़ निवासी गोरथरा को पकड़ा गया। दोनों आरोपी गोवंश को बांधकर जंगल के रास्ते हांकते हुए ले जा रहे थे।
थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि बरामद गोवंश को सुरक्षित कराया गया है। आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

