home page

छात्रा के आत्महत्या के मामले में दो आराेपित गिरफ्तार

 | 
छात्रा के आत्महत्या के मामले में दो आराेपित गिरफ्तार


नोएडा, 23 फ़रवरी (हि.स.)। नाेएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में एक दिन पूर्व रविवार काे 13 वर्षीय छात्रा के आत्महत्या मामले में पुलिस ने साेमवार काे दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई ने तीन लोगों पर बहन के साथ यौन शोषण करने, ब्लैकमेल करने के चलते आत्महत्या किए जाने की तहरीर दी थी। वहीं दाे आराेपिताें के दूसरे समुदाय का हाेने के चलते कुछ हिंदू संगठन ने मामले में विरोध जताया था।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाली एक 13 वर्षीय कक्षा सात में पढ़ने वाली एक छात्रा ने रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस काे जांच में मिले मृतक छात्रा की ओर से लिखे सुसाइड नाेट में तीन युवकाें काे खुदकुशी करने का जिम्मेदार बताया गया था। इसी के तहत मृतका के परिजनों ने मोहम्मद अरबाज, मोहम्मद समीर और अंकुश तोमर पर बेटी के साथ अश्लील हरकत कर यौन उत्पीड़न करने और ब्लैकमेल किए जाने से बेटी के आत्महत्या किए जाने का आराेप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आराेपिताें की तलाश की। दबिश में पुलिस टीम ने आज इस मामले में दाे आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपिताें में माे. अरबाज और माे. समीर हैं। उन्होंने बताया कि अंकुश तोमर एक अन्य मामले में पहले से जेल में है।

डीसीपी ने बताया कि आरोपिताें को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अगर इस बात की पुष्टि होती है कि आरोपिताें ने किशोरी के साथ याैन शाेषण किया है तो मुकदमे में धारा की बढ़ाते हुए कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी