home page

पेट्रोल पंप से चोरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, आरोपित गिरफ्तार

 | 
पेट्रोल पंप से चोरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, आरोपित गिरफ्तार


मीरजापुर, 08 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में ड्रमंडगंज क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव स्थित राजश्री पेट्रोल पंप से चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक राजकुमार पाल ने शुक्रवार को थाना में तहरीर देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की सूचना दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने जांच के दौरान प्राथमिक विद्यालय देवहट कटरा के पास से चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली। मौके से रमेश कुमार सिंह पटेल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के घोघा का निवासी है और बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के जाजापुर में भी रहता है।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा