home page

स्मैक की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
स्मैक की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार


प्रयागराज, 27 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 38.18 ग्राम अवैध स्मैक, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक की-पैड मोबाइल फोन और 410 रुपये नगद बरामद किया।

पुलिस उपायुक्त (यमुनानगर) विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में नैनी कोतवाली क्षेत्र में स्थित एफसीआई रोड गंगोत्री नगर निवासी रितिक कुमार, नैनी बाजार निवासी सलमान सिद्दीकी और नैनी के शाहजी का पूरा निवासी दीपक भारतीया हैं।

उन्होंने बताया कि एक सूचना पर छिवकी स्टेशन के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आने-जाने वाले लोगों को बेचते थे। बरामद मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते थे। स्मैक उन्हें एक अज्ञात युवक लाकर देता था, जिसे वे पहचानते नहीं हैं।

पुलिस उपायुक्त (यमुनानगर) ने बताया कि थाना नैनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल