home page

पीएसी में चल रही मेडिकल परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर पैसे मांगने वाले तीन हिरासत में

 | 
पीएसी में चल रही मेडिकल परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर पैसे मांगने वाले तीन हिरासत में


गाजियाबाद, 19 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में चल रही अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोपिताें ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को फोन कर मेडिकल में पास कराने के एवज में रकम मांगी। शिकायत मिलने के बाद कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपिताें को हिरासत में लिया है। 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 14 से 2 1 तक अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। इसी दौरान 17 नवंबर को थाना कविनगर में एक तहरीर दी गई। इसमें बताया गया कि एक मोबाइल नंबर से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को फोन कर मेडिकल परीक्षा में पास कराने के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मूकदमा दर्ज कर जाच शुरू की। एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा के मुताबिक विवेचना के दौरान चेतन, सुंदर सिंह और रईस खान को हिरासत में लिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवार्ड की जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी