home page

विंध्याचल में दर्शनार्थियों के मोबाइल चुराने वाले दाे आरोपित गिरफ्तार, बाल अपचारी भी हिरासत में

 | 
विंध्याचल में दर्शनार्थियों के मोबाइल चुराने वाले दाे आरोपित गिरफ्तार, बाल अपचारी भी हिरासत में


मीरजापुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। विंध्याचल दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल और सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दाे आरोपिताें को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। आरोपिताें के कब्जे से चोरी के नौ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है।

प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र के रायपुर पुरवा निवासी प्रियान्शु नितिन कुमार ने 13 अक्टूबर को विंध्याचल थाने में तहरीर देकर बताया था कि परिवार के साथ धर्मशाला में आराम करते समय उनके परिवार के पांच मोबाइल फोन चोरी हो गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

बुधवार को उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र की टीम ने जांच के दाैरान प्रकाश में आए देवा निवासी बावली चौराहा, रोहित कुमार और नागेश निवासी कंतित को गिरफ्तार किया। एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपिताें के पास से नौ मोबाइल फोन बरामद किए।

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे विंध्याचल दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल और सामान मौका देखकर चोरी करते थे। पुलिस के मुताबिक, रोहित और नागेश चोरी के मोबाइलों की खरीद-बिक्री भी करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपिताें के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा