home page

हत्या के प्रयास के मामले में तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
हत्या के प्रयास के मामले में तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार


देवरिया, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद के थाना लार पुलिस ने बुधवार को हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि डुमरी निवासी स्नेहा देवी ने तहरीर देकर बताया कि 06 अप्रैल की शाम उनके पति दो अन्य लोगों के साथ ब्रम्हभोज में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना की शिकायत महिला ने पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में 08 अप्रैल को पुलिस टीम ने जय प्रकाश के पुत्र चंदन, शनि और अन्य व्यक्ति डेविड को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक