home page

चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार


बिजनौर,६ मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा पुलिस ने एक घर में हुई चोरी की घटना का सोमवार को खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

स्योहारा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ग्राम मलकपुर निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोलर पैनल, बैटरी, स्टेबलाइजर, कपड़े और गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुख्य आरोपित आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों तालिब और नरेश कुमार के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया।

थानेदार ने बताया कि आरोपितों के पास से दो सोलर पैनल, एक बैटरी, स्टेबलाइजर, कपड़े और एक गैस सिलेंडर बरामद कर लिया गया है। आरोपितों के खिलाफ आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र