home page

समरसेबल और सोलर प्लेट चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

 | 
समरसेबल और सोलर प्लेट चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार


मीरजापुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। अदलहाट थाना क्षेत्र में समरसेबल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के छह सोलर प्लेट व छह समरसेबल बरामद किए गए हैं।

उल्होपुर निवासी राम प्रकाश सिंह की तहरीर पर 8 अप्रैल को गांव के कुएं में लगे समरसेबल की चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपिताें की पहचान की।

गुरुवार को पुलिस ने प्रदीप पटेल, प्रियांसु कन्नौजिया, विकास पटेल व राकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपिताें ने बताया कि वे सुनसान स्थानों पर लगे समरसेबल व सोलर प्लेट की रेकी कर रात में चोरी करते थे और सामान को आधे दाम में बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपिताें को न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक विजय कुमार राय, अभय नारायण सिंह व हंसलाल समेत पुलिस टीम की भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा