विदेशी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
-एक अभियुक्त पर घोषित है 25 हजार का इनाम
- गिरोह के लोग अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर विदेशी नागरिकों को ठगते थे
लखनऊ, 06 जुलाई (हि.स.)। लखनऊ की साइबर सेल ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर विदेशी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक 25 हजार का इनामी है।
साइबर पुलिस के मुताबिक, एक जुलाई को विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में संचालित एक कॉल सेंटर का भड़ाफोड़ करते हुए 119 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई में ऐसे संगठित साइबर गिरोह का खुलासा हुआ है, जो तकनीकी संसाधनों एवं इंटरनेट आधारित कॉलिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर धोखाधड़ी कर रहा था। गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तारी के बाद उनके अन्य सथियों को तलाशी की जा रही थी। इसी क्रम में 25 हजार का इनामी गुजरात निवासी विनीत वशिष्ट उसके दो साथी नायकर जयराज और कोलकता निवासी रिंकी दास गुप्ता की गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच टीम व साइबर क्राइम थाना टीम ने कोलकाता से नियामानुसार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

