देवरिया : साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में 32,231 रुपये वापस कराए
देवरिया, 24 अक्टूबर (हि.स.)। मदनपुर थाना की साइबर पुलिस टीम ने शनिवार काे त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में 32,231 रुपये वापस कराएं है। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के जनार्दन यादव के साथ साइबर ठगी के माध्यम से धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित ने 11 अक्टूबर को एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मदनपुर थाना की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने समय रहते ठगी की रकम होल्ड कराई और संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद 32, हजार 2 सौ 31 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। रकम वापस कराने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव, कांस्टेबल सत्यम साहनी और महिला कांस्टेबल अल्का मौर्या शामिल रहीं।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

