home page

अमौसी एयरपोर्ट पर करोड़ों के गांजा संग पकड़ा गया तस्कर

 | 

लखनऊ, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एयरपोर्ट) पर चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास से लगभग 3.19 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार इसकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।

एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने बीती रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध यात्री को रोककर उसके सामानों की तलाशी ली। उसके पास से बरामद बैग में प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ है। एयरपोर्ट प्रवक्ता की ओर से सोमवार को बताया कि एयर एशिया की फ्लाइट संख्या एफडी-146 से बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे एक यात्री पर संदेह होने के बाद रोककर उससे पूछताछ की गई। यात्री ने अपना नाम गोण्डा निवासी शमीम बताया है। बरामद गांजा के बारे में सीमा शुल्क(कस्टम) विभाग के अधिकारी आरोपित से पूछताछ कर रहे हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक