home page

ग्राहक सेवा केंद्र से 68 हजार रुपये चोरी शटर मोड़कर वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

 | 
ग्राहक सेवा केंद्र से 68 हजार रुपये चोरी शटर मोड़कर वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


मीरजापुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में लालगंज थाना क्षेत्र के पतार कला बाजार स्थित पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र से बुधवार दोपहर 68 हजार रुपये चोरी हो गए।

केंद्र संचालक सूर्यदेव अग्रहरि नाश्ता करने गए थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन लोग पहुंचे। एक निगरानी करता रहा, जबकि दूसरे ने शटर मोड़कर केंद्र में प्रवेश किया और काउंटर पर रखे रुपये लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वापस लौटने पर शटर खुला देखकर सूर्यदेव ने पुलिस को सूचना दी। दुबार कला चौकी प्रभारी कुंअर मनोज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा