यूपी एसटीएफ ने बिहार से वांछित अभियुक्त काे किया गिरफ्तार
लखनऊ, 22 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को बिहार राज्य से एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उसके पास से नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि एक सूचना पर एसटीएफ की टीम ने शहीद पथ के पास से बिहार राज्य के मोतीहारी के रहने वाला विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 110 नेपाली और 10 हजार 590 रुपये की भारतीय नोट बरामद हुआ है। अभियुक्त के खिलाफ बिहार राज्य के थाना रामगढ़वा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था, जिसमें अभियुक्त वांछित था। अभियुक्त काे गिरफ्तार कर गोमतीनगर थाना में दाखिल कराया गया है। अभियुक्त की ट्राजिट रिमांड के लिए बिहार पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

