home page

सोनभद्र में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

 | 
सोनभद्र में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका


सोनभद्र, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र में बुधवार को 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने बताया की आज बुधवार दिन में 11 बजे पुलिस को सूचना मिली की बंतरा गांव के पास खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर घोरावल थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दिया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान सर गांव निवासी 45 वर्षीय राम नरेश बैसवार (45) पुत्र लाले के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाये गये है और उसकी मोटरसाइकिल घटना स्थल से दूर मिली है। परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर शंका जाहिर किया गया है जिसकी जांच चल रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी