ट्रेन में अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार
मीरजापुर, 01 नवंबर (हि.स.)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद वहां शराब की तस्करी कर ऊंचे दाम पर बेचने के लिए ले जा रहे एक युवक को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से करीब 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 22 हजार रुपये बताई है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में रविवार को ट्रेन संख्या 15657 के जनरल कोच में चेकिंग की गई। इस दौरान एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 750-750 एमएल की रॉयल स्टैग व्हिस्की की 10 बोतल और रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्ट व्हिस्की की 10 बोतल बरामद हुईं। कुल 20 बोतलों में करीब 15 लीटर अंग्रेजी शराब थी।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिहार राज्य के पटना जिला गढाेचक कृपाल टाेला निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार ले जाता और वहां ऊंचे दाम पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। जीआरपी ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

