home page

कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस के विरुद्ध किया प्रदर्शन

 | 

सिद्धार्थनगर, 30 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के लोटन थाना क्षेत्र के ग्राम गदमरहवा निवासी संदीप यादव की जमीनी विवाद में मार पीट होने से इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार काे रास्ता जाम करके पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन किया। अधिकारियों के समझाने पर रास्ता खोला गया।

ग्राम गदमरहवा में गत 24 अप्रैल को राम मिलन तथा ग्राम कोल्हुवा निवासी संदीप यादव के बीच जमीनी विवाद को लेकर मार पीट हुई थी। इस दौरान संदीप को गम्भीर चोट लगी और लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर लोटन चौराहे पर शव रखकर पांच घण्टे तक रास्ता जाम कर दिया। मौके पर सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्धिवेदी, लोटन, मोहाना और उस्का बाजार थाना की पुलिस पहुंची और ग्रामीणाें से बात चीत कर रास्ता खुलवाया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि शव का पीएम कराया जा रहा है। दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी