home page

मीरजापुर : अहरौरा पुलिस ने 32.5 किलो गांजा सहित एक तस्कर किया गिरफ्तार

 | 
मीरजापुर : अहरौरा पुलिस ने 32.5 किलो गांजा सहित एक तस्कर किया गिरफ्तार


मीरजापुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के अहरौरा पुलिस ने गुरुवार को लतीफपुर गांव स्थित वनस्थली विद्यालय के पास एक चार पहिया वाहन से 32 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने वाहन सवार वाराणसी निवासी अभिनंदन प्रजापति को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा वाहन में छिपाकर रखा गया था।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने लतीफपुर के पास वाहन संख्या यूपी 32 जेबी 7185 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में अहरौरा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज करने की कार्रवाई की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा