home page

हमीरपुर : लूट के आरोपित गिरफ्तार

 | 
हमीरपुर : लूट के आरोपित गिरफ्तार


हमीरपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के देशी शराब ठेके पर चोरी की घटना हुई। चोरी की घटना को गांव के दो युवकों ने एक अन्य के साथ सेल्समैन को पेय पदार्थ में नशीली दवा मिलाकर बेहोश करने के बाद अंजाम दिया था। बुधवार को पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

कुंडौरा निवासी राजन सिंह ने बताया कि गांव निवासी ललित वर्मा, अजीत वर्मा ने महोबा जनपद की खन्ना थानाक्षेत्र के बरबई निवासी रवि उर्फ बाबू के साथ मिलकर मंगलवार दोपहर में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे पिला दिया था। बेहोश होने पर ठेके का दरवाजा तोड़कर शराब बिक्री के 44000 रूपये लेकर फरार हो गये।

सुमेरपुर थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि सेल्समैन की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आज उक्त आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा