home page

उप्र में सड़क हादसे में बैरिया एसडीएम समेत तीन घायल

 | 
उप्र में सड़क हादसे में बैरिया एसडीएम समेत तीन घायल


बलिया, 22 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के बैरिया के एसडीएम धर्मेंद्र कुमार समेत तीन लोग सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के वक्त एसडीएम अपनी सरकारी गाड़ी में सवार थे उनकी सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे किए ले लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार करीब साढ़े नौ बजे बैरिया एसडीएम धर्मेंद्र कुमार जिला मुख्यालय से बैरिया जा रहे थे। शहर कोतवाली के जगन्नाथ तिराहा से दुबहड रोड पर सोमवार की सुबह एसडीएम की सरकारी गाड़ी और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एसडीएम धर्मेंद्र कुमार और उनका चालक घायल है। उनके गार्ड को भी मामूली चोटें आई हैं। आस-पास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। उधर घटना के बाद पिकअप छोड़ चालक फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी।

शहर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है जबकि एसडीएम धर्मेंद्र कुमार को गंभीर चोट नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी