home page

म्यूल खाते खुलवाकर धोखाधड़ी के आरोप में तीन गिरफ्तार

 | 

गोरखपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। जिले की शाहपुर पुलिस ने सोमवार को म्यूल बैंक खाते खुलवाकर उनके माध्यम से धनराशि का लेन-देन करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना शाहपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में कुछ ऐसे खाते खुलवाए जाने की जानकारी सामने आई, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर आम लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रकम मंगवाने के लिए किया जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित खातों और लेन-देन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करते हुए आरोपितों की पहचान की। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। साेमवार काे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान पिपराईच निवासी रामू निषाद, अजीत निषाद और विकास भारती के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपितों पर म्यूल बैंक खाते खुलवाकर उनमें आम लोगों के साथ धोखाधड़ी के माध्यम से रकम मंगवाने का आरोप है। मामले में बैंक खातों के इस्तेमाल और धनराशि के लेन-देन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय