home page

पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश काे गिरफ्तार किया

 | 
पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश काे गिरफ्तार किया


औरैया, 18 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना पुलिस ने शनिवार जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि सूचना पर अछल्दा थाना पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास हनुमंतपुर पुलिया के निकट घेराबंदी कर 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश करहाता निवासी शनि उर्फ राजा यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अछल्दा थाने में दर्ज जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मुकदमे में वांछित था। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस (एक जिंदा व एक मिस) बरामद हुए हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार