सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आराेपित गिरफ्तार
लखनऊ, 30 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में सात साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला दूसरे समुदाय के आरोपित बुजुर्ग को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है।
ठाकुरगंज थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित बालागंज के सत्याघाट पुराना तोपखाना बरी रोड निवासी शकील है। उसके खिलाफ शुक्रवार को एक पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी सात साल की बेटी को बिस्किट खिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया, जहां पर कमरा बंद करके बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इघर बेटी की तलाश करते हुए परिजन पहुंचे तो आरोपित धमकाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर पाक्सों एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

