home page

सासनी पुलिस ने ठगी के 26,740 रुपये दो पीड़ितों को वापस कराए

 | 
सासनी पुलिस ने ठगी के 26,740 रुपये दो पीड़ितों को वापस कराए


हाथरस, 11 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद की सासनी पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने दो पीड़ितों को राहत दिलाते हुए ठगी गई 26,740 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई। पैसा पाने पर साेमवार काे थाना पहुंचकर पीड़िताें ने पुलिस के प्रति अभार प्रकट किया है।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सासनी की संजय कॉलोनी निवासी सुमित शर्मा ने 25 जून 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि यूपीआई के माध्यम से उनके साथ 10 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई। नया बिजली घर क्षेत्र निवासी प्रकाश चंद्र सिंह ने 2 सितंबर 2025 को शिकायत दी थी कि मोबाइल पर आए एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके बैंक खाते से 16,740 रुपये निकल गए थे।

दोनों मामलों में पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी नगर हमांशु मथुर के नेतृत्व में थाना सासनी की साइबर क्राइम टीम ने संबंधित बैंक खातों में धनराशि के हस्तांतरण का विवरण जुटाया। इसके बाद लाभार्थी के बैंक खाते को डेबिट फ्रीज कराकर ठगी की रकम सुरक्षित वापस कराई गई। पुलिस के प्रयासों से दोनों पीड़ितों को उनकी पूरी धनराशि वापस मिल गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना