home page

कमरे में मृत मिली विवाहिता, ससुरालियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 | 
कमरे में मृत मिली विवाहिता, ससुरालियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज


प्रयागराज, 10 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सोरांव थाना क्षेत्र स्थित पसियापुर गांव शुक्रवार को घर के अन्दर एक विवाहिता का शव मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि शुक्रवार को सोरांव थाने को सूचना दी गई कि सोरांव थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव में समाबानो (36) पत्नी सलमान निवासी महरौड़ा थाना मऊआइमा की हत्या कर दी गई। आरोप लगाया गया है कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदक्षा दर्ज कर पुलिस ने ससुरराल वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल