home page

प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या

 | 
प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या


प्रयागराज, 21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक काे घर से बुलाकर ले गए और गोली मारकर कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस कहना है कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश प्रकाश में आई है। जिसकी हत्या हुई है, उसके खिलाफ भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मुट्ठीगंज के रहने वाले सक्षम शर्मा (30) को गुरुवार सुबह घर से दो युवक बुलाकर ले गए और गोली मारकर फरार हो गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि विमल और कमल पंडा घर से बुलाकर ले गए और गोली मारकर कर हत्या कर दी। हालांकि परिवार के लोगों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की जाएगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल