home page

प्रयागराज में महिला की हत्या, किराए के कमरे में मिला शव

 | 
प्रयागराज में महिला की हत्या, किराए के कमरे में मिला शव


प्रयागराज, 20 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में गुरुवार को एक विवाहिता का शव रक्त रंजित पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है।

पुलिस उपायुक्त नगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सराय इनायत थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी प्रेम स्वर्णकार के घर में 11 अगस्त से किराए का कमरा लेकर ऊषा (26) पत्नी दिनेश कुमार रह रही थी। गुरुवार को उसका शव कमरे में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी हत्या क्यों की गई इस संबंध विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल