home page

प्रयागराज में 29.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
प्रयागराज में 29.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


प्रयागराज, 13 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सराय इनायत थाना पुलिस और नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एनटीएफ) की संयुक्त टीम ने शनिवार को स्मैक की तस्करी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 25 पुड़िया में कुल 146 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 29 लाख 20 हजार रुपये है।

पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों सराय इनायत थाना क्षेत्र के सरायरहिया गांव निवासी महेश सोनकर और राहुल सोनकर है। डीसीपी गंगानगर ने बताया कि कमिश्नरेट प्रयागराज में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सरायइनायत पुलिस एवं नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की संयुक्त टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 146 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 29.20 लाख रुपये है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और मादक पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संयुक्त पुलिस टीम ने थाना सरायइनायत क्षेत्र के बनी हॉस्पिटल के पास से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों की तलाशी के दौरान उनके पास से 25 पुड़िया में पैक कुल 146 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त महेश सोनकर के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं अन्य आपराधिक धाराओं में पूर्व से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल