home page

प्रयागराज के माण्डा थाना क्षेत्र से 25.5 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

 | 
प्रयागराज के माण्डा थाना क्षेत्र से 25.5 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार


पिकअप और स्कूटी से गांजे की तस्करी का संदेह, बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये

प्रयागराज, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित माण्डा थाना पुलिस ने रविवार को चफला पहाड़ी, माण्डाखास क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 25.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमति कीमत लगभग ढाई लाख रुपए आंकी गई है । पुलिस ने मौके से एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की गई एक महिंद्रा पिकअप और एक टीवीएस स्कूटी भी बरामद की गई है। तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मांडा थाना क्षेत्र के धरी गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ पंडित , इसी थाना माण्डा के चफला गांव निवासी सीता देवी और मिर्जापुर जनपद के बघेला गांव निवासी सुभा देवी है। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चफला पहाड़ी, माण्डाखास में कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार किया। मौके से 25.5 किलोग्राम गांजा, एक महिंद्रा पिकअप और एक टीवीएस स्कूटी बरामद हुई।

एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में माण्डा थाने में मुकदमा संख्या 278/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20(बी)(ii)(सी)/29 में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस बरामद मादक पदार्थ और वाहनों के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल