छिनैती के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, चैन व बाइक बरामद
प्रयागराज, 17 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शिवकुटी थाने की पुलिस टीम ने सोमवार रात छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से छिनैती की चैन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के पड़िला गांव निवासी शालू पुत्र गुड्डू, सोमेश पाण्डेय पुत्र वासुदेव पाण्डेय और बादशाह पुत्र मो. नफीस है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांगा नदी के समीप स्थित राम-जानकी मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से छिनैती की एक चैन (पीली धातु, तीन टुकड़ों में) तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है तथा मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि छिनैती की घटना में शामिल तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से चैन और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। तीनों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी शिवकुटी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सहित उपनिरीक्षक लाल भरत यादव, विजय कुमार, इन्द्रपाल सिंह, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल विनय राय और कांस्टेबल सुरेश यादव शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

