home page

चोरी के सामान के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
चोरी के सामान के साथ एक आरोपित गिरफ्तार


प्रयागराज, 25 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कैंट थाने की पुलिस ने बुधवार को गृहभेदन व चोरी के अभियोग से संबंधित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार न्यू कैंट निवासी निखिल कुमार कनौजिया ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने अज्ञात चोर के उनके घर में घुसकर पीतल व अन्य धातु के बर्तन तथा सामान चोरी कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले से जुड़े आरोपित की तलाश पुलिस के रही थी। आज कैंट पुलिस ने इस मामले में चोरी के आरोपित सदर बाजार निवासी अल्ताफ उर्फ मन्नू पुत्र नवाब खान को मुखबिर की सूचना पर आज द्रोपदी घाट मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी आरोपित के कब्जे से चोरी का सामान तथा 6150 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस को बढ़ाते हुए पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल