पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में तीन आराेपित गिरफ्तार
प्रयागराज, 17 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शाहगंज थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को पुलिस कर्मियों पर हमला करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में शाहगंज थाना क्षेत्र के नखास कोहना निवासी लालू सोनी , पवन कुमार एवं सुनील सोनी है। उन्होंने बताया कि शाहगंज थाने में धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 221 बीएनएस मुकदमा दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अपनी पुलिस टीम के साथ संदिग्धों की तलाश में गए हुए थे। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को चाेंटें भी आई थीं, जिससे पुलिस टीम पर हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में मनीष कुमार शांडिल्य (पुलिस उपायुक्त नगर) ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार तिवारी, अमित कुमार सिंह, जसवंत सिंह, आजाद कुमार एवं सुधीर शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

