home page

पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका

 | 
पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका


प्रयागराज, 28 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी बल्लू का डेरा गांव में शनिवार को घर के पीछे एक पेड़ से विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रही है, लेकिन विवाहिता के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस थाना

में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

यमुनानगर इलाके के पुलिस उपायुक्त विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि प्रयागराज के औद्योगिक थाना में शनिवार को सूचना मिली कि औद्योगिक के मुंगारी बल्लू का डेरा गांव निवासी संजू यादव (32) पत्नी मनोज यादव का शव घर के पीछे स्थित एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पति-पत्नी के बीच शुक्रवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार को उसका शव पेड़ की डाल से लटका मिला है। विवाहिता के मायके वालों ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। घटना के संबंध में मृतका के भाई कौंधियारा थाना क्षेत्र के सोधिया दमन का पूरा गांव निवासी राजेश यादव ने बताया कि मेरी बहन के पांच बच्चे हैं। जिसमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पति मनोज यादव मजदूरी करता था। शुक्रवार रात हुए विवाद के बाद सुबह इस घटना की सूचना मिली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल