home page

प्रतियोगी छात्र का शव फंदे से लटका मिला

 | 
प्रतियोगी छात्र का शव फंदे से लटका मिला


प्रयागराज, 03 मार्च (हि.स.)। फूलपुर थाना क्षेत्र के वीरकाजी गांव में मंगलवार सुबह एक प्रतियोगी छात्र का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।

ृत युवक की पहचान फूलपुर थाना क्षेत्र के बीरकाज निवासी शिवाकांत मिश्रा (26) पुत्र अरविंद कुमार अकेला के रूप में हुई है। उसके पिता दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं, जबकि शिवाकांत गांव में अपनी मां के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार उसने एमएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल