home page

घर के अन्दर फंदे से लटका मिला ठेकेदार का शव

 | 
घर के अन्दर फंदे से लटका मिला ठेकेदार का शव


प्रयागराज, 17 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के शिवनगर कालोनी में मंगलवार को घर के अन्दर फंदे से लटका ठेकेदार का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि जार्जटाउन थाना क्षेत्र के शिव नगर कालोनी निवासी सुनील सेखटी (51) पुत्र स्वर्गीय पवन कुमार सेखटी का शव घर के अन्दर कमरे में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वह पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करता था। उसकी पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। घटना के समय उसकी पत्नी स्कूल पढ़ाने चली गई। घर पर ठेकेदार की मां और बेटी थी। वह दूसरे कमरे में फांसी लगाकर जान दे दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल