home page

कोल्ड स्टोरेज हादसा मामले में पूर्व मंत्री अंसार समेत तीन गिरफ्तार

 | 
कोल्ड स्टोरेज हादसा मामले में पूर्व मंत्री अंसार समेत तीन गिरफ्तार


प्रयागराज, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में फाफामऊ थाना एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस ने मंगलवार को कोल्ड स्टोरेज हादसा मामले में पूर्व मंत्री अंसार अहमद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी अंसार अहमद पुत्र स्वर्गीय नवाबअली, अलाउद्दीन पुत्र अनवर अहमद, मंजूर इलाही पुत्र अंसार अहमद है।

उल्लेखनीय है कि 23 मार्च को दोपहर लगभग डेढ़ बजे फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत चंदापुर मोरहू स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में कूलिंग हेतु प्रयोग किये जाने वाले अमोनिया गैस के चैम्बर के फटने से कोल्ड स्टोरेज का दीवाल सहित छत गिर गया, जिसके मलबे में कुछ मजदूरों के दबने की सूचना पी.आर.वी. द्वारा थाना फाफामऊ पर दी गयी । इस सूचना पर सभी पुलिस अधिकारी एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. व फायर ब्रिगेड तथा नगर निगम की संयुक्त रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे में फसें कुल 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जिसमें 04 की मृत्यु हो गयी एवं अन्य घायलों की ईलाज के पश्चात स्थिति सामान्य है । मृतकों के शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा चुका है ।

प्रकरण का संज्ञान लेकर थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1)/127/287/289/125(b)/118(1) भा0न्या0सं0 एवं धारा-07 आपराधिक कानून अधिनियम बनाम 1. अंसार अहमद पुत्र नवाब अली 2. जावेद पुत्र निजामुद्दीन 3. मो0 असलम बाबा 4. अलाउद्दीन पुत्र मो0 अनवार 5. उस्मान मैनेजर पुत्र मुकिम अहमद 6. मंजूर पुत्र अंसार अहमद 7. मो0 इरफान पुत्र मुकिमुद्दीन निवासीगण चन्दापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज व अन्य सहयोगी 4-5 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल